कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
खींवसरअस्पताल में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान एक्सा ब्रिटेन एवं आयरलैंड के मुख्य कॉर्पोरेट अधिकारी ने कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। खींवसर अस्पताल के डॉक्टर जेके सैनी ने कहा कि एक्सा सोलीमेड परियोजना भारत में लाने पर उत्साहित है।
खींवसर अस्पताल की दशा सुधारने के लिए बुधवार को लंदन एक्सा और पेरिस एक्सा की सहायता से एक्सा सोलीमेेड के प्रतिनिधियों सहित उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की उपस्थिति में अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान उपकरण दिए जाएंगे।
अस्पतालको मिलेंगे अनेक उपकरण
एक्सासोलीमेड के भारतीय प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप बैरी ने बताया कि एक डिजिटल एक्स रे मशीन, अल्ट्रा साउंड, ईसीजी मशीन, कार्डियक मॉनिटर मशीन और एक एंबुलेंस दी जाएगी।