गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाने पर जताई खुशी
खींवसर | कांग्रेसपार्टी के जाकिर हुसैन गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान खींवसर ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद आचार्य ने कहा कि गैसावत ने पार्टी हित के लिए अनेक कार्य किए है। गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। खींवसर में गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पटाखे छोड़कर मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर सुखदेव गोदारा, सुरजाराम दोतड़, जयपाल ईनाणिया, जिणाराम शीलगांव, बंशीलाल फिड़ौदा सहित कई कार्यकर्ताओं ने गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की।