खाद बीज की दुकानों को बंद रखने का लिया निर्णय
सरकारने खाद-बीज दवाईयों के दुकानदारों के लिए नई नीति लागू करने पर सोमवार को खींवसर में बैठक आयोजित हुई। चुनाराम पालियाल ने कहा कि कृषि उत्पादन के लिए खाद बीज दवा बेचने वालों के लिए अनिवार्य योग्यता करने का गलत निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ भाजपा ने कुठाराघात किया है। इस बैठक में दुकानदारों केे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में खींवसर में मंगलवार को खाद बीज की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर रेवन्तराम भादू, संजय भींचर, बिहारीलाल चाण्डक, रामकिशोर जोशी, अशोक लेगा, सुरेन्द्र मुण्डेल, बाबूलाल सियाग, नेनाराम तंवर, हरसुख भादू, सुखराम ताडा सहित कई लोग मौजूद थे।
उपखंडस्तर पर आज होगा प्रदर्शन, देंगे ज्ञापन
खींवसरमें खाद बीज के दुकानदारों ने सरकार के नए नियमों के संशोधन को लेकर उपखण्ड स्तर पर मंगलवार को विरोध करेंगे। चुनाराम पालियाल ने बताया कि सरकार ने खाद बीज के दुकानदारों के लिए कृषि विषय में स्नातक या डिप्लोमा की अनिवार्य योग्यता से लागू करने को लेकर सुबह 11 बजे उपखण्ड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।