पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों को दिया प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर | खींवसरमें पंचायत समिति स्तरीय दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में क्षेत्र के अनुसूचित जाति के किसानों को आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। सहायक कृषि अधिकारी हाथीराम बोला ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने, कम पानी में अधिक उत्पादन लेने की जानकारी दी। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी पांचला सिद्धा के दिनेश कुमार, भावण्डा कृषि पर्यवेक्षक गोविंदराम मुंडेल, पिपलिया कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश तंवर, आकला कृषि पर्यवेक्षक श्यामलाल मेघवाल, श्रवणराम चौहान आचीणा, बक्साराम बैराथल कलां, विनोद उज्जवल नागड़ी, विमल कुमार पांचौड़ी, सांवरमल गुर्जर खटोड़ा, फूली यादव बैरावास, सुमित्रा यादव लालावास, छोटी यादव पांचला सिद्धा सहित विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में रोग की रोकथाम, कीट नियंत्रण, मिट्टी की जांच, पानी संरक्षण, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...