पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारिश के जल को बचाने की जरूरत : कोठारी

बारिश के जल को बचाने की जरूरत : कोठारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत आंचणा के अटल सेवा केन्द्र में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी कुशल कुमार कोठारी ने कहा कि बारिश के पानी को संग्रह करने पर पेयजल संकट नहीं रहेगा। सरकार ने जल संरक्षण कर लिए खींवसर के चिन्हित गांव आचिणा में जल स्वावलंबन के तहत जल संरक्षण के लिए कई कार्य होंगे। इस दौरान प्रत्येक ग्रामीण को जल बचाने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान जनसुनवाई के दौरान जल स्वावलंबन के सामूहिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर आचिणा सरपंच भेराराम जाजड़ा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को हर घर में शौचालय बनाने से गांव साफ सुथरा रहेगा। गांव स्वच्छ रहने से विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इस मौके पर पंचायत समिति के एईएन रामपाल डूडी, पंचायत प्रसार अधिकारी भागीरथ सुथार, ग्राम सेवक हरभजनसिंह, रामकिशोर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

खींवसर. आंचीणाके अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई में उपस्थित ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...