कीटनाशक उर्वरक के नए नियमों के विरोध में उतरे दुकानदार
सरकारने खाद-बीज दवा विक्रेताओं के नए नियमों के विरोध को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में दुकानदार सड़कों पर उतर आए। खाद बीज के व्यापारियों ने पूरे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह 11 बजे दुकानदार एसडीएम कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नए नियमों को लागू करने पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करीब दो घंटे चला। दुकानदारों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार ने वर्तमान व्यापारियों एवं नए लाइसेंस लेने वाले व्यापारियों के लिए योग्यता निश्चित की है। पुराने अनुज्ञा पत्र धारी पिछले कई वर्षों से कीटनाशक उर्वरक का व्यवसाय कर रहे है। सरकार ने वर्तमान में कार्य कर रहे इन व्यापारियों के लिए भी नए नियमों के तहत डिग्री प्राप्त करने की अनिवार्यता को लागू किया है। दुकानदारों ने ज्ञापन में प्रधानमंत्री से नए नियमों के संशोधन की मांग की है।
खाद-बीजदुकानदारों की कार्यकारिणी का गठन : खाद-बीजके दुकानदारों की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में चुनाराम पालियाल को तहसील अध्यक्ष, बिहारीलाल चाण्डक घमण्डाराम भादू को उपाध्यक्ष, रेवन्तराम भादू को कोषाध्यक्ष, नेनाराम तंवर को सचिव, रेवन्तराम बेनीवाल को संगठन मंत्री, लेखराज विश्नोई, मंगाराम सियाग, सुखदेव ताडा, संजय भींचर, रामकिशोर जोशी, पोलाराम, रामपाल, प्रकाश मुण्डेल पुरबाराम सियाग को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
खींवसर.नए नियमोके विरोध में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने जाते खाद बीज दुकानदार।