सत्संग से ही होगा कल्याण : संत मोतीराम
मनुष्यको सत्संग सुनने से ज्ञान मिलता है। सत्संग में जाने मात्र से ही मनुष्य के सारे पाप धुल जाते है। यह बात मंगलवार को टांकला के श्रीयादे मंदिर में जागरण के दौरान संत मोतीराम महाराज ने कही। इस अवसर पर भगवतगिरी स्वामी ने कहा कि गाय की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। हर घर में गाय पालकर सेवा करने से मनुष्य को सदबुद्धि मिलेगी। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे।
श्रीयादेजयंती आज : गांवटांकला में श्रीयादे जयंती बुधवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर श्रीयादे माता के मंदिर में मेले का आयोजन होगा। खींवसर के गांव लूणावास में भी श्रीयादे जयंती मनाई जाएगी। ग्रामीण गौतम प्रजापत ने बताया कि लूणावास में श्रीयादे जयंती पर खेड़ापा धाम के संत नारायणदास महाराज प्रवचन देंगे।