भावंडा में बाइक सवार से लिफ्ट ली, एक किलोमीटर बाद ही लूटकर ले भागा बाइक
भावण्डाथाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक पर लिफ्ट लेने के बाद बाइक को भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि लालाप निवासी रामअवतार पुत्र पांचा राम चौकीदार 3 फरवरी को शाम 4 बजे सेनणी गांव से गांव लालाप रहा था।
कालियास गांव के तालाब के अंगोर में कालियास निवासी महिपाल पुत्र श्रीराम जाट ने उसके साथ चलने के लिए इशारा देकर रुकवाया। वहीं बाइक पर बैठकर दोनों एक किमी जाने के बाद बाइक रोककर चालक पेशाब करने उतरा तो महिपाल मौका पाकर बाइक ले भाग। रामअवतार ने मंगलवार को भावण्डा थाने में मामला दर्ज करवाया।
वहीं भावण्डा थाने में महिपाल के खिलाफ मोटर भगाकर चोरी का मामला दर्ज होने के थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे थाने परिसर से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद वह मोटर साइकिल लेकर भावण्डा थाना पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोटर साइकिल बरामद कर ली।