पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्वानों के हमले से हिरण घायल

श्वानों के हमले से हिरण घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर| गांवटांकला सरहद में मंगलवार शाम एक हिरण पर जंगली श्वानों ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हिरण को श्वानों के चंगुल से बचाया। मगर तब तक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया था। वन्य जीव प्रेमियों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीण पुखराज प्रजापत ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण एक बोलेरो कैंपर गाड़ी से हिरण को उपचार के लिए खींवसर लेकर पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी कुशल कुमार कोठारी को भी मामले की जानकारी दी गई। एसडीएम ने खींवसर पशुपालन विभाग के कंपाउंडर को मौके पर बुलाकर हिरण का उपचार करवाया।

खबरें और भी हैं...