मारपीट का मामला दर्ज
खींवसर | भावण्डाथाने में मंगलवार को रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। थानाप्रभारी परशुराम पंवार ने बताया कि संखवास निवासी पुखराज सांसी ने रिपोर्ट देकर बताया कि 8 फरवरी को शाम 7 बजे घर से बकरियां खोजने के लिए जा रहा था। उस दौरान संखवास निवासी मोटू राम, बबलू, दिनेश, कालूराम रेगर आडे फिरकर मारपीट की। वहीं उसकी मोटर साइकिल तोड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।