स्कार्पियो की टक्कर से एक की मौत
खींवसर| राष्ट्रीयराजमार्ग 65 पर मंगलवार को एक स्कार्पियो कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बरबंटा निवासी भागीरथ जाट (23) पुत्र मंगाराम शाम 6 बजे बरबंटा से खींवसर की तरफ रहा था। उस दौरान नागड़ी गांव के समीप सामने तेज गति से रही स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर खींवसर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चालक को खींवसर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस संबंध में खींवसर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। महेशपुरा निवासी सुरजाराम जाट ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भांजा शाम को खींवसर की तरफ रहा था। नागड़ी के समीप सामने से तेज गति लापरवाही से रही एक स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।