पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में जाकर सुनी समस्याएं

गांवों में जाकर सुनी समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| उपखंडमें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्याओं को चिन्हित करने के लिए बुधवार को ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर उनमें सुधार के निर्देश दिए। इसी के तहत एसडीएम रामरतन सौकरिया ने छीनोद के राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई कर समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देाश दिए। वहीं विकास अधिकारी दिवाकर मीणा ने खण्डेला में जनसुनवाई कर सचिव को पंचायत की साफ-सफाई कराने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। वहीं तहसीलदार रामनिवास मीणा ने दीगोदपार पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुनकर पटवारी ग्रामसेवक को लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत समिति के पीओ देवेंद्र गर्ग ने खांखरा पंचायत समिति के सहायक अभियंता ने केके पांडे ने रामपुरटोडिया में आमजन की समस्याएं सुन कर मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान लोगों ने भी छोटी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं गुरुवार को भी ब्लॉक की पंचायतों में जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी रहेगा। एसडीएम रामरतन सौकरिया भंवरगढ़ में विकास अधिकारी दिवाकर मीणा, काकडदा में तहसीलदार रामनिवास मीणा, रामगढ़ में देवेंद्र गर्ग परानिया में तो सहायक अभियंता असनावर में जनसुनवाई करेंगे। बरूनी में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

फतेहपुर.सरकारआपके द्वार जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित शििवर में ग्रामीणों ने समस्याएं सुनाई। साथ ही समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने कस्बे में मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान की प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिविर प्रभारी, नायब तहसीलदार सत्यनारायण पारीक को गुहार लगाई। कस्बे में चरागाह आम रास्तों पर अतिक्रमण से अवगत कराया। साथ ही आम रास्तों अंबेडकर तिराहे पर जमा गंदगी को हटाने की मांग की। वहीं पीएचडी द्वारा पानी की क्षतिग्रस्त लाइनों को बार-बार विभाग के आला अधिकािरयों को शिकायत करने आने पर भी दुरुस्त नहीं करने से नलों में पानी नहीं टपकने की समस्या से अवगत कराया। यादव समाज के प्रतिनि