पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा

नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज. कस्बेके समीप नेशनल हाइवे-27 पर एमपी के अशोक नगर से धान लेकर जा रहा ट्रक गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक में सवार लोगों के मामूली चोटें आई हैं। तड़के चार बजे के बाद एमपी के अशोक नगर से कुछ लोग ट्रक में धान भरकर कोटा में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अचानक तेजाजी के डांडे के समीप माताजी के मंदिर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दो-तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बाद में ट्रक में सवार लोगों ने स्वयं ही अस्पताल जाकर उपचार करवा लिया। वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि मौके पर गए थे, लेकिन कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा गया था।