मिलकर जगानी होगी चेतना
सामाजिक,आर्थिक जनगणना मानवाधिकर सप्ताह को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में एसडीएम अशोक पुरसवानी की अध्यक्षता में पटवारियों ग्रामसेवकों की बैठक हुई। इस दौरान पुरसवानी ने सूचियों का प्रकाशन कर पटवारियों को सूचियां सौंपी।
जिन्हें शुक्रवार को पंचायत मुख्यालय पर होने वाली विशेष ग्राम सभाओं मे पढ़कर सुनाया जाएगा। उन्हानें कहा कि सूचियों को पढ़कर सुनाने के बाद 21 दिसंबर तक आपत्तियां लेने के बाद एक सप्ताह के अंदर संबधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर निस्तारण करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी कार्मीकों को किसी तरह की लापरवाही बरतने पर कारवाई की भी चेतावनी दी। शुक्रवार को होने वाली विशेष ग्रामसभाओं के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन कौशल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के मकसद से आवेदन लेने के लिए भी ग्रामसेवकों को पाबंद किया। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के ग्रामसेवकों के साथ हलका पटवारी भी मौजूद थे।
किशनगंज. पंचायतसमिति में हुई बैठक में उपस्थित पटवारी, ग्रामसेवक अधिकारी।