पॉलीथीन का नहीं रुक रहा उपयोग
किशनगंज|कस्बे मेंप्रशासन की उदासीनता के चलते सरकार की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथीन पर पूरी तरह रोक नही लग पा रही है। बाजार में फल विक्रेता, दुकानदार, सब्जी विक्रेता पॉलीथीन का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। जबकि स्थानीय स्तर पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कस्बे में कुछ माह पहले प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को उन्हें पॉलीथीन में सामान नहीं देने के लिए समझाया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से दुकादारों सहित ठेले लगाने वाले भी पॉलीथीन का खुलेआम उपयोग कर रहे हैं। एसडीएम अशोक पुरसवानी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में जल्द ही अभियान चलाकर दुकानदारों व्यापारियों से समझाइश की जाएगी।
न्यूज़ इनबॉक्स