- Hindi News
- भकरावदा के पास पार्वती पर पुलिया बनाई जाए
भकरावदा के पास पार्वती पर पुलिया बनाई जाए
किशनगंज| राज्यसरकार की ओर से कुछेक सालों पहले शहर को पेयजल सप्लाई देने के लिए हीकड़ दह पर बनाए गए एनीकट के कारण आस-पास गांवों के किसानों की फसलों को हो रहा नुकसान पानी के अधिक भराव को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रामरतन सौकरिया को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया कि जलसंसाधन विभाग की ओर से हीकड़ दह के पास एनिकट का निर्माण करवाया गया था। इसके चलते भकरवादा, कुण्डी, सकरावदा के किसानों की सूंडे पर स्थित सैकडों बीघा भूमि आसपास पानी भरा रहने के कारण डूब में गई है। गर्मी के समय एक ही फसल की जाती है, उसे भी तैयार कर नावों के सहारे ही तैयार करके लाया जाता है। विभाग की ओर से फसल लाते समय हीकड़ दह के एनीकट खोल दिया जाए और छोटी पुलिया का निर्माण कर दिया जाए तो किसानों के ट्रैक्टर हंकाई के लिए आराम से जा सकते है। किसानों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री से पुलिया निर्माण की मांग की है। किसानों का कहना है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आगमन के दौरान पूरे मामले से अवगत कराकर चर्चा की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में किसान संघ के विभाग प्रचार प्रमुख सत्यनारायणसिंह, छीतरंिसह हाडा, जमीलउद्ीन, ओप्रकाश नागर, बुद्विप्रकाश मीणा, श्यामसुन्द तिवारी आदि मौजूद थे।