पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम अधूरा रहने से भटक रहीं छात्राएं

काम अधूरा रहने से भटक रहीं छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काम अधूरा रहने से भटक रहीं छात्राएं

किशनगंज| विभागकी ओर से रामगढ़ में आवासीय छात्रावास का कार्य पूर्ण नहीं होने से यहां पर प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को घरों पर ही रहकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

जुलाई में प्रवेश लेने के बाद भी पिछले ढाई माह से छात्रावास पर ताला लगा हुआ है और अब बालिका के परिजनों के साथ बालिकाआंे को भी भविष्य की चिंता सताने लगी है, उधर जिम्मेदार अधिकारी भी कुछेक दिनों में छात्रावास का कार्य शुरू कराने की बात कहकर बालिकाओं को आए दिन आश्वासन दे रहे है, जबकि छात्रावास पर अभी भी ताला लगा हुआ है। उधर, समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारी भी गंभीर नहीं है। रामगढ़ में सहरिया परियोजना के माध्यम से रामगढ़ में आवासीय छात्रावास का निर्माण करवाया गया है। इसमें कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं को प्रवेश देना था और जुलाई माह में 50 छात्राओं को प्रवेश भी दे दिया, लेकिन निर्माण विभाग की ओर से अभी तक बिजली अन्य कार्य पूरा नहीं करने से बालिकाएं नहीं रह पा रही है।

प्रवेश लेने वाली छात्रा संगीता सहरिया, शारदा, किरण, राजुकमारी, ज्योती ने बताया कि जुलाई में प्रवेश लिया था, लेकिन अभी तक छात्रावास का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। वहां पर खाने अन्य सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बालिकाओं को ढाई माह से घर पर ही रहकर पढाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं सहरिया परियोजना अधिकारी एमएम वर्मा का कहना है कि पीडब्ल्यूडी को कार्य जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए है।