ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने लिया जायजा
किशनगंज. सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत समस्याओं को चिन्हित करने के लिए ब्लॉक में लगाए गए कार्डिनेटर देवेन्द शर्मा ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंेने यहां पर एमटीसी में भर्ती बच्चों के परिजनों से चर्चा कर उनको मिलने वाले इलाज के बारे में जानकारी लेते हुए परिजनों को बच्चों के इलाज के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। समय-समय पर बच्चों का मेडिकल परीक्षण करवाने की सलाह दी।
इस दौरान उन्होने लेबर रूम, जनरल वार्ड, निशुल्क दवा योजना, एक्सरे कक्ष में भी जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्हाेंने सभी चिकित्साकर्मियों को युनिफार्म में रहने के निर्देश दिए। यहां आने वाले मरीजों को छाया पानी के साथ इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई रंग-रोगन का कार्य करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ओपी नागर, सीएचसी प्रभारी डाॅ. सतीश अग्रवाल, लक्ष्मी गोयल, डाॅ.महेन्द यादव, शौरभ जैन आदि मौजूद थे। बाद में शर्मा ने ब्लॉक के रेलावन पीएचसी का निरीक्षण कर यहां पर चल रहे साफ-सफाई के साथ चल रहे पुताई के कार्य को भी जल्द निबटाने के आदेश दिए। इस दौरान रामगढ में धीमी गति से चल रहे कार्य पर नाराजगी जताते हुए पीएचसी प्रभारी को फटकार लगाते हुए मुख्यालय पर रहकर लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए। साथ ही रंग-रोगन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। शर्मा ने ब्लॉक के बजरंगगढ़, परानिया, भंवरगढ़, नाहरगड जलवाडा पीएचसी के साथ छीनोद, गोबरचा, रामुपरिया सब सेंटरों का भी निरीक्षण कर प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लॉक चिकित्साधिकारी डाॅ. ओपी नागर भी साथ थे।