पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषित बच्चों का इलाज नहीं कराना चाहते परिजन

कुपोषित बच्चों का इलाज नहीं कराना चाहते परिजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुपोषित बच्चों के मामले में सरकारी दावों को बताया झूठा

केलवाड़ा| शाहाबादउपखंड क्षेत्र के गांवों का शनिवार को दौरा कर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कुपोषण से निबटने के सरकार के दावों को झूठा बताया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश यादव, वक्फ बोर्ड कमेटी के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली ने हरिनगर, चौराखाड़ी आदि गांवों का दौरा किया। प्रदेश सचिव यादव ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सर्वे कराया गया है। यादव ने आरोप लगाया कि सर्वे में सामने आया है कि शाहाबाद क्षेत्र में कुपोषण से शनिवार तक 103 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद शाहाबाद, किशनगंज केलवाड़ा अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं करने का आरोप भी लगाया। यादव ने कहा कि अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के संतोष शर्मा, यूथ कांग्रेस के रवि ओझा, संजय मेहता, पंकज लौरी आदि के साथ केलवाड़ा अस्पताल में एमटीसी वार्ड की स्थिति देखी। यहां उॉ. राजेश राजावत से चर्चा की। यादव ने बताया कि मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।

भास्कर न्यूज| देवरी

बीलखेड़ामाल राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शुक्रवार को कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।

सढ़ घोघरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खारे पानी की समस्या है। इसके चलते दूर दराज से पानी ढ़ोना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने जलदाय विभाग एईएन को पेयजल स्कीम बनाकर स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए। क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में इल्ली प्रकोप उड़द की फसल पीली पडऩे की समस्या पर सहायक कृषि अधिकारी नीरज शर्मा ने उपचार की जानकारी दी। साथ ही पंचायत क्षेत्र में आम रास्तों पर अतिक्रमण भूमि बंटवारे की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। कलेक्टर ने बीलखेड़ा माल निवासी रामेश्वर, अंजलि, सविता शाक्यवाल कुपोषित बच्चों के परिजनों से चर्चा कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद की एमटीसी में भर्ती कराने के लिए कहा। इस पर परिजनों ने व्यक्तिगत, पारिवारिक समस्या, बीमारी आदि का बहाना कर बच्चों को एमटीसी ले जाने से मना कर दिया। इस दौरान एडीएम मोहनलाल वर्मा, एसडीएम दीनानाथ बबल, तहसीलदार राजेंद्र