- Hindi News
- धनिया में खराबे का किसानों को मिले मुआवजा
धनिया में खराबे का किसानों को मिले मुआवजा
किशनगंज| भारतीयकिसान संघ की बैठक बजरंगगढ़ में खंड अध्यक्ष हेमराज नागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष छीतरसिंह हाडा ने कहा कि आए दिन मौसम खराब होने से धनिए की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। फिर भी प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से धनिए के खराबे का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही घोषणा होने के बाद भी अहमदी सिंचाई परियोजना का कार्य पूरा नहीं होने पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने जल्द कार्य पूर्ण कराने के लिए भी प्रशासन से मांग की है। वहीं सर्दी में किसानों को सिंचाई के लिए रात के समय मिल रही बिजली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कृषि के लिए सप्लाई का समय बदलने की मांग की है। बिजली विभाग की ओर से कृषि कनेक्शन के बिल भी लिमिट से अधिक दिए जा रहे हैं। जिन्हें जमा कराने में किसानों को परेशानी रही है। इस दौरान बैठक में ग्राम समिति के अध्यक्ष प्रभुलाल मीणा, महावीरसिंह हाडा़, बृजराज सिंह, श्यामसुंदर तिवारी, बुद्धिप्रकाश मीणा, धर्मसिंह मीणा, ओमप्रकाश नागर, गोविंदसिंह राजावत आदि मौजूद थे।