पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहमदी सिंचाई परियोजना का इंतजार

अहमदी सिंचाई परियोजना का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडक्षेत्र की महत्वाकांक्षी अहमदी लघु सिंचाई परियोजना का इंजतार कर रहे किसानों को अब जल्द इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद है और यह उम्मीद हाल ही में मुख्यमंत्री के सचिव तन्मय कुमार की ओर से जिले के दौरे के दौरान अहमदी परियोजना के कार्य स्थल का निरीक्षण करने के दौरान बंधी है। कुछ सालों पहले कार्य शुरू होने के बाद वनविभाग की ओर से आपत्ती जताने के बाद हुआ।

इस परियोजना का कार्य वनविभाग की एनओसी के कारण अटका पडा हुआ था। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से लगभग 75 लाख की राशि भी जमा कर दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी वनविभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने के कारण कई सालों से इसका कार्य अटका पडा है। इसके लिए पिछले भाजपा सरकार में भी प्रयास किए गए थे। इसके बाद गहलोत सरकार में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस परियोजना को लेकर किसान संघ की ओर से उपखण्ड से लेकर जिला स्तर पर कई बार प्रदर्शन भी किए गए थे, लेकिन वनविभाग की ओर से एनओसी नहंी मिलने के कारण इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया, लेकिन नई सरकार के गठन के साथ ही एक बार फिर क्षेत्र के लोगों की ओर से इसका कार्य जल्द शुरू कराने को लेकर दबाव बनाने के बाद सांसद दुष्यंतसिंह विधायक ललित मीणा की ओर से मुख्यमंत्री के सामने पुरजोर तरीके से इसका कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की तो मुख्यमंत्री ने अपने सचिव को जिले के दौरे पर भेज कर इसमें रही अड़चनों को दूर कर इसके कार्य को जल्द शुरू कराने के आदेश दिए गए। इसके बाद से ही अब क्षैत्र के लोगों को इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों बीघा जमीन सिंचित होगी और इसके बनने के बाद क्षेत्र के लोगों में भी धनधान्य होने के बाद खुशहाली आएगी और पूरे क्षेत्रका वाटर लेवल बढने से सालभर जलस्तर बढा रहने से क्षैत्र के लोगों को पेयजल समस्या का सामना भी नहीं करना पडेगा। किसान संघ के विभाग प्रचार प्रमुख सत्यनारायणसिंह तहसील अध्यक्ष छीतरंिसह हाडा ने बताया कि अगर अहमदी िसंचाई परियोजना का कार्य किसानों की मंशा के अनुसार हुआ तो आने वाले समय में सभी किसान खुशहाल होंगे। जल्द इसका कार्य शुरू नहीं किया तो किसान संघ की ओर से आन्दोलन किया जाएगा। वहीं सिंचाई विभाग के एसई विरेन्दसिंह सागर ने बताया की विभाग की ओर से वन पर्यावरण मंत्रालय को फाइल मंजूरी के लिए भेजी गई है, जल्द ही इसका कार्य शुरू होने की उ