आचार्य वही जो सेवा भाव से कार्य करे
किशनगंज. विद्याभारती शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में कस्बे के आदर्श स्कूल में जिला व्यवस्थापक राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में दीदीयों की बैठक हुई। बैठक में शर्मा ने कहा की वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने की आवश्यकता है। एक सफल आचार्य वही है जो जीवन भर एक विद्यार्थी की भांति शिक्षार्जन करंे। उन्होंने स्कूल की रीति-नीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल मेें कार्य करने वाले आचार्य में सेवा भावना होना चाहिए। बच्चों के प्रति लगाव जुडा़व की आवश्कता है। उन्होंने कहा कि एक आचार्य के लिए सेवाभाव एवं समर्पण भाव का होना आवश्यक है। बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य केके पांचाल ने जनशिक्षा निधि के लिए 21हजार की राशि भी सौंपी।