पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| आमजनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए बिजली निगम की ओर से मंगलवार को गोरधनपुरा जीएसएस पर एईएन दिनेश मीणा की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र से आए उपभोक्ताओं ने बिलों में रही त्रुटियों को दूर कराने के लिए आवेदन किए। कई उपभोक्ताओं ने खराब पडे़ मीटरों को दुरुस्त कराने के लिए भी आवेदन किए। वहीं उपभोक्ताओं ने निगम से समय पर बिजली के बिल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का भी आग्रह किया। कई किसानों ने अटके पडे़ कृषि कनेक्शनों की डिमांड भी जल्द निकलवाने की मांग की। इस दौरान मीणा ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा की किसान खेतों में कार्य करते समय चालू लाइनों के साथ छेड़छाड़ नहीं करें। किसी भी तरह की गड़बडी़ होने पर निगम के अधिकारियों को सूचना दें। उन्होंने समय पर बिली जमा कराने के साथ ही बिजली चोरी रोकने में निगम का सहयोग करने का आग्रह किया।