शैक्षणिक समस्याओं पर हुई चर्चा
किशनगंज|एनएसयूआई कीबैठक ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोतम मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। कई स्कूलों में पानी की समस्या का सामना कर रहे छात्र-छात्राओं को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों से मिलकर खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की भी बात कही। उमेश तिवारी के सरपंच बनने के बाद रिक्त हुए नगर अध्यक्ष के पद पर देवेंद्र पंकज को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने सेवाराम मीणा के प्रधान रामहेत मीणा के उपप्रधान बनने पर आतिशबाजी कर मिठाइया बांटी। बैठक में महावीर गुर्जर, विजयसिंह कुशवाह, रवि नागर, दिलखुश गुर्जर, मोनू गौड़, भूपेंद्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।