16 दिसंबर को होगा आपत्तियों का निस्तारण
किशनगंज|पंचायतराज केचुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी है। इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में ब्लॉक के सभी बूथांे के बीएलओ एकत्रित होने से सुबह से शाम तक खासी चहल-पहल बनी रही। इनको उपनिर्वाचन अधिकारी अशोक पुरूसवानी ने आने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी जिम्मेदारी सौंपी। पुरुसवानी ने बताया कि पिछले दिनों निर्वाचन विभाग की ओर से 6 7 दिसंबर को विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के माध्यम से नाम जोड़ने-हटाने के लिए प्रपत्र 1,2,व 3 भरे गए थे। इनको जमा करवाने के लिए ही सभी बीएलओ को बुलाया गया था। अब यहां आने वाली सभी आपपियों का निस्तारण 16 दिसंबर को किया जाएगा।