सामाजिक आर्थिक जनगणना को लेकर बैठक हुई
पंचायत समिति सभागार में जनगणना को लेकर ब्लॉक के सभी ग्रामसेवकों सरपंचों की बैठक हुई
भास्करन्यूज| किशनगंज
पंचायतसमिति सभागार में आर्थिक सामाजिक जनगणना को लेकर ब्लॉक के सभी ग्रामसेवकों सरपंचों की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में विकास अधिकारी दिवाकर मीणा ने कहा कि सामाजिक आर्थिक जनगणना के प्रारूप प्रकाशन से पहले सभी इसकी तैयारियां पूरी कर लंे। इसका अंितम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया जाएगा। 12 दिसंबर को सभी पंचायत मुख्यालय पर विशेष ग्रामसभाएं कर सचिव पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान अगर किसी परिवार का नाम इसमें जुड़ने से रह जाएगा तो आपत्ति लेकर उसे जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान विकास अधिकारी ने आगामी पंचायतराज के चुनावों को देखते हुए सभी सरपंच सचिवों को 31 दिसंबर से पहले टीएफसी, एसएफसी पंचायतराज के तहत चल रहे अन्य योजनाओं के विकास कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय कौशल ग्रामीण कौशल योजना के तहत भी आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं सभी संरपचों सचिवों को कार्यों के रिकार्ड का संधारण, केश बुक को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों में निर्मल भारत अभियान के तहत बन रहे शौचालयों का निर्माण जल्द पूर्ण कराने के साथ-साथ स्वीकृत शौचालयों का कार्य भी जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा योजना की आपत्तियों का निस्तारण भी करने को कहा गया। इस दौरान एसडीएम अशोक पुरुसवानी ने सभी ग्रामसेवक को सहरिया परिवारों को मिलने वाले घी,तेल दाल के लिए जल्द कूपनों का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस माह बुधवार से शुरू हो रहे उपभोक्ता सप्ताह के तहत मार्च नवंबर की सामग्री का वितरण किया जाना है। इससे पहले सभी ग्रामसेवक पंचायतों में कूपनों का वितरण करें।