खाते खुलवाने के लिए भटक रहे लोग
भंवरगढ़| प्रशासनकी ओर से घट्टी पंचायत पर लगाए गए भामाशाह नामांकन शिविर में खोले गए बैंक खाते ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
शिविर में खाते खोलने के लिए लोगों को जो फार्म दिए गए हैं। उन्हें लेकर ग्रामीण भटक रहे हैं, लेकिन किसी भी बैंक में ग्रामीणों को संतोषप्रद जबाव नहीं दिया जा रहा है। शिविर में पहुंचे गजरोन, तलावड़ा, बोरदा गांवों के जीतमल, ज्वारसिंह, हेमराज बंजारा, मदन, कंचन बाई, बिरधी बाई ने बताया कि भामाशाह नामांकन के बाद जो दस्तावेज बैंक में जमा कराने को दिया है। उन्हें लेकर नाहरगढ़, किशनगंज, भंवरगढ़ स्थित बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन तो कोई ठीक से जवाब दे रहा है और ना ही यह बताते हैं है कि फार्म कहां जमा होगा। ग्रामीणों ने बताया कि फार्म में भंवरगढ़ बैंक का नाम है जबकि यह फार्म नाहरगढ़ बैंक मे जमा होने हैं। ऐसी स्थित में दर्जनों लोगों को भटकना पड़ रहा है। भंवरगढ़ स्थित बैंक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जो सॉफ्टवेयर था उसमें भंवरगढ़ था। बाद में पंचायतें बंटने से घट्टी पंचायत में आने वाले गांवों के खाते नाहरगढ़ बैंक में ही खोले जाने हैं।
भंवरगढ़. कस्बे में बैंक के बाहर खाता खुलवाने के लिए लगी लोगों की भीड़।