पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्साकर्मी मुख्यालय पर रहकर दें बेहतर सेवा

चिकित्साकर्मी मुख्यालय पर रहकर दें बेहतर सेवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉकके चिकित्साकर्मियों की बैठक मंगलवार को सीएचसी परिसर में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ..डीएल मेहरा की अध्यक्षता में हुई। इस सभी चिकित्साकर्मियों को संबोधित करते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शरद पारीक ने कहा कि सरकार की ओर से अस्पतालों की साफ-सफाई के लिए बजट दिया जा रहा है। इसके बाद भी गंदगी नजर आती है तो उसके लिए प्रभारी चिकित्सक जिम्मेदार हंै।

इसलिए सभी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सभी कुपोषित बच्चों को परिजनों से समझाइश कर एमटीसी पर भर्ती कराने को भी कहा। सरकार की योजनाओं का प्रत्येक मरीज को लाभ मिले। परिवार कल्याण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समय-समय पर महिला पुरुष नसबंदी शिविर भी आयोजित करने के निर्देश दिए। सभी चिकित्साकर्मियों को मुख्यालय पर रहकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने को भी कहा।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेहरा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अकसर चिकित्सा कर्मी सेंटरों से नदारद रहते है और मुख्यालय पर नहीं रहने की शिकायतें ग्रामीणों की ओर से समय-समय पर मिलती है। इसलिए सभी चिकित्साकर्मी निरीक्षण के दौरान मुख्यालय पर ही रहे। इस दौरान बैठक ंमें डीपीएम डाॅ. राजकुमार शर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. ओपी नागर,डाॅ.चिराग मलिक, डॉ. धनराज सुमन, डॉ. हितेंद्रसिंह आदि मौजूद थे।

किशनगंज. सीएचसी पर आयोजित बैठक मैं उपस्थित ब्लॉक के चिकित्साकर्मी।