अधिकारी कर रहे गांवों में जनसुनवाई
उपखंडमें ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर समस्याओें को चिन्हित करने के लिए मंगलवार को ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर सुधार के निर्देश दिए। इसके तहत एसडीएम रामरतन सौंकरिया ने करवरीकलां के राजीव गांधी सेवा केद्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया और सचिव को केंद्र सहित सरकारी भवनों में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी दिवकार मीणा ने बकनुपरा मंे जनसुनवाई कर सचिव को अब तक अधूरे पडे़ विकास कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। वहीं तहसीलदार रामनिवास मीणा ने सुंवास पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुनकर कर्मचारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
उच्च स्तर की समस्याओं को चिन्हित किया। वहीं पंचायत समिति के पीओ देवेंद्र गर्ग ने गरडा पंचायत समिति के सहायक अभियंता ने बरूनी में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। वहीं बुधवार को छिनोद में एसडीएम रामरतन सौकरिया, विकास अधिकारी खंडेला में केके पांडे, रामपुरटोडिया में देवेंद्र गर्ग खांखरा में तहसीलदार रामनिवास मीणा दीगोदपार में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।