पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई स्थल का निरीक्षण किया

जनसुनवाई स्थल का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसुनवाई स्थल का निरीक्षण किया

किशनगंज.‘सरकारअपने द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट के संभाग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के 5 अक्टूबर को पंचायत समिति में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता एसपी अनिल देशमुख परिस ने जनसुनवाई स्थल का जायजा लिया। प्रशासन की ओर हाइवे पर तेजाजी के डांडे के पास संभावित 132 केवी जीएसएस के भूमि भूजन का कार्यक्रम, इसी के पास ही सहरिया कन्या आवासीय स्कूल में ही लंबा परिसर होने के कारण जगह को चिन्हित किया जा रहा है। इसको लेकर दोनों अधिकारी ने जगह का जायजा लिया। अब रिपोर्ट ऊपर भेजने के बाद कुछ दिनों में जगह को फाइनल कर दिया जाएगा। इससे पहले एसडीएम रामरतन सौकरिया विकास अधिकारी दिवकार मीणा ने भी जगह का अवलोकन कर कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी थी। उसी के बाद दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था भीड़ को देखते हुए जगह को देखा है। संभवतया एक-दो दिन में इसी जगह का चयन पंचायत समिति स्तर की जनसुनवाई के लिए कर लिया जाएगा।

किसानसंघ की तहसील स्तरीय बैठक कल

किशनगंज.भारतीयकिसान संघ की बैठक गुरुवार को तहसील अध्यक्ष छीतरसिंह हाड़ा की अध्यक्षता में तहसील परिसर में होगी। संघ के ओमप्रकाश नागर ने बताया कि बैठक में पिछले साल खराबे का मुआवजा अभी तक भी किसानों को नहीं मिलने, लंिबत पड़ी सिंचाई परियोजना का कार्य जल्द शुरू कराने, आगामी समय में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त करने, तालाबों से नहरों में समय पर पानी छोड़ने, किसानों के लिए तय समय पर बगैर ट्रिपिंग के बिजली देने सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विधायक ललित मीणा को मौके पर बुलाकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक को विभाग प्रचार प्रमुख सत्यनारायण सिंह भी संबोधित करेंगे।

बिजलीचोरों के हौसले बुलंद

शाहाबाद.उपखंडक्षेत्र के मंुडियर गांंव में लाइनमैन की मिलीभगत से बिजली लाइन पर आंकड़े डालकर कर अवैध तरीके से लोग बिजली चोरी कर बिजली विभाग को लाखों रुपए का चुना लगा रहे है। इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उनका आर्थिक शोषण भी हो रहा है। कस्बे के उपभोक्ताओं ने बताया कि कुछ लोग स्थानीय कर्मचारियों से संाठ-गांठ कर बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली लाइनों पर ज्यादातर आंकड़े बना कर डाल रखे हंै। इस कारण बिजली का वोल्टेज भी