पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन के लिए उमड़ी महिलाएं

नामांकन के लिए उमड़ी महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज. राज्यसरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए चलाए जा रहे भामाशाह नामांकन शिविरों की शृंखला में सेवनी पंचायत मुख्यालय पर चार दिवसीय शिविर लगाया गया। इस दौरान यहां पर पंचायत से जुडे कई परिवार की मुखियाओं ने लाभ उठाया, लेकिन पंचायत मुख्यालय से गांवों की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी हुई। इस दौरान यहां पर लंबे समय से बैंक खातों से वंचित महिलाओं के बैंक में खाते भी खोले गए, लेकिन अधिकांश लोगों के पहले से ही आधार कार्ड बने होने के कारण नामांकन करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस दौरान एसडीएम योजना के नोडल प्रभारी रामरतन सौकरियां ने भी पूरे शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी कर्मचारियों का प्राथमिकता के साथ पात्र लोगों का नामांकन करने के निर्देश दिए। इस दौरान सौकरिया ने कहा कि यह योजना परिवार की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। जन-धन योजना में खाते खोलकर महिलाओं का दुर्घटना बीमा भी किया जा रहा है।