- Hindi News
- अधिकारियों ने गंावों में जनसुनवाई कर जाने हालात
अधिकारियों ने गंावों में जनसुनवाई कर जाने हालात
किशनगंज| उपखण्डमें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्याओं को चिन्हित करने के लिए गुरुवार को ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर उनमें सुधार के निर्देश दिए।
इसी के तहत एसडीएम रामरतन सौकरिया ने भंवरगढ़ के राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आमजन कर समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं विकास अधिकारी दिवकार मीणा ने काकड़दा में जनसुनवाई कर सरकारी कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने चिकित्साकर्मियों को भी मुख्यालय पर रहकर लोगों का इलाज करने के निर्देश दिए और सचिव को आमजन की समस्याओं का चिन्हित कर उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
वहीं तहसीलदार रामनिवास मीणा ने रामगढ पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुनकर लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। पटवारी ग्रामसेवक को लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं शुक्रवार को भी ब्लॉक में पंचायत मुख्यालयों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी रहेगा।
इसके तहत एसडीएम रामरतन सौकरिया सिमलोद में, विकास अधिकारी दिवाकर मीणा परानियां में, तहसीलदार रामनिवास मीणा नाहरगढ़ में, सहायक अभियंता केके पांडे बादीपुरा में पंचायत समिति के पीईओ देवेंद्र गर्ग घट्टी में जनसुनवाई करेंगे।