कांग्रेसजनों ने किया पायलट का स्वागत
कांग्रेसजनों ने किया पायलट का स्वागत
किशनगंज| कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के सोमवार को क्षेत्र के दौरे के दौरान उनके शाहाबाद में पिछले दिनों कुपोषण से मरे बच्चों के मृतकों से मिलने जाते समय कस्बे से होकर जाते समय कांग्रेसजनों ने हाइवे पर स्वागत किया। यहां पर पूर्व विधायक निर्मला सहरिया की अगुवाई में माल्यार्पण साफा बंधवाकर स्वागत किया। क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पायलट ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान प्रेमबाई नागर, उपप्रधान सेवाराम मीणा, जगदीश जाट, घनश्याम नागर, रामलाल समन, संजय नायक, छगननागर, छोटूलाल सुमन, गिरिश नागर, रामस्वरूप गुर्जर सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।