- Hindi News
- बांसथूनी के बालिका छात्रावास का कार्य जल्द पूरा किया जाए
बांसथूनी के बालिका छात्रावास का कार्य जल्द पूरा किया जाए
किशनगंज. सहरियापरियोजना के माध्यम से बांसथूनी में बन रही बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य एक साल बाद भी पूरा नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसका जल्द निर्माण करवाने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने पीडब्लयूडी के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री नाथूलाल योगी ने बताया कि सहरिया परियोजना के माध्यम से बांसथूनी में हाइवे के किनारे लाखों की लागत से निर्माण विभाग की ओर से पिछले साल इसका कार्य शुरू किया गया था। इसे जून 2013 में पूरा करना था, लेकिन समय के बाद भी नौ माह निकल चुके हंै। धीमी गति से कार्य होने से बालिकाओं को अब एक साल और इंतजार करना पडे़गा। छात्रावास में फर्श, लाइट फिटिंग, खिडकियों का कार्य अधूरा पड़ा है।