पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवजात को दूध पिलाने का समय नहीं हुआ दर्ज, जताई नाराजगी

नवजात को दूध पिलाने का समय नहीं हुआ दर्ज, जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएचएमके अतिरिक्त निदेशक नीरज के पवन ने सीएचसी का औचक निरिक्षण कर प्रभारी को सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान भर्ती वार्डों में पट्टे चद्दर बिछाने पर नाराजगी जताते हुए सफेद साफ सुथरी चादर बिछाने के निर्देश दिए।

वहीं लेबर रूम के िनरीक्षण के दौरान सभी स्टेटमेंट नहीं होने पर चिकित्सा अधिकारी को प्रभाव से उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रसूतओं के रजिस्टर में नवजात के दूध पिलाने का समय दर्ज नहीं करने पर एएनएम को फटकार लगाते हुए जन्म के बाद ही दूध पिलाकर समय दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं खुली पडी़ बिजली की लाइनों दुरस्त करवाने के लिए कहा। वहीं सीएचसी की चारदीवारी मुख्य दरवाजे को पर कलर करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं गैस सिलेंडरों पर सफेद ब्लॉक कलर करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एमटीसी का निरीक्षण कर यहां भर्ती बच्चों के परिजनों से भी उनके हालचाल जाने और प्रभारी को समय-समय पर चेकअप करने के निर्देश दिए। वहीं साफ-सफाई के लिए दौबारा से टेंडर करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पवन ने लंबे समय से यहां पर आयुर्वेद की दवा का स्टॉक नहीं आने पर जयपुर में फोन पर वार्ता कर जल्द दवाओं का स्टॅाक मंगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी को मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड बढाने की व्यवस्था करवाते हुए कहा कि सीएचसी पर अस्पताल से भी अच्छी व्यवस्था है, लेकिन अभी भी यहां पर सुधार की आवश्यकता है। उन्होने निरिक्षण से पहले सभी कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला चिकित्साधिकारी डाॅ. ओपी वर्मा, डीपीएम डाॅ. राजकुमार, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ओपी नागर, सीएचसी प्रभारी, डाॅ. सतीष अग्रवाल, डाॅ. लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ. प्रतापसिंह मेहता, डाॅ. महेंद्र यादव, डाॅ. सौरभ जैन भी मौजूद रहे।