- Hindi News
- नवरात्र की तैयारियां तेज, सजने लगे पांडाल
नवरात्र की तैयारियां तेज, सजने लगे पांडाल
कस्बेेसहित ग्रामीण क्षैत्र में नवरात्रा स्थापना के कुछ दिन ही शेष रहने के साथ ही आयोजकों ने झांकियों के लिए तैयािरयां शुरू कर दी है। इसके लिए कस्बे में भी जगह-जगह पर झांकी बनाने वाले नवयुवक मण्डल के सदस्यों ने तैयािरयां तेज कर दी है। गरबा के लिए भी छोटी-छोटी बालिकाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। कस्बे में पुराने थाने तिराहे पर एक सप्ताह से कार्यकर्ता रात-दिन एक कर तैयारियों में लगे हुए हैं। मंडल के मुकेश गुरदिया ने बताया की मुर्ति के लिए पहले ही बुकिंग करवा चुके है। नवरात्र शुरू होने के साथ ही शोभायात्रा के साथ मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। कस्बे के जलदाय विभाग के कार्यालय पर, पुरानी तहसील कार्यालय कोटा रोड पर भी नवयुवक मण्डलों की ओर से झांकी स्थल पर तैयारियांें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। धार्मिक स्थल रामगढ़ में भी नवरात्रा को देखते हुए मांग कृष्णाई अन्नापूर्णा माता के दरबार में भी साफ-सफाई की जा रही है। यहां भी नौ दिन तक दूर दराज के हजारों श्रद्धालु आकर दर्शन करते हैं।
देवरी.शारदीयनवरात्रा महात्सव आयोजन की तैयारी कस्बे में कालीमाता के दरबार में आयोजक समिति की ओर से की जा रही है। समिति के अध्यक्ष ग्रामीण नवरात्रा महोत्सव के दौरान माता की आकर्षक झांकियां सजाने, अखंड रामायण पाठ आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजक समिति सदस्य विक्रम सिकरवार, रिंकु सोनी ने बताया कि माता काली मंदिर परिसर में आकर्षक भव्य माता दुर्गा की मूिर्त की झांकी बनाने का कार्य किया जा रहा है।
किशनगंज. कस्बे में नवरात्रा से पहले झांकी स्थलो की सजावट मे लगे कार्यकर्ता।