िबजली चौपाल में समस्याएं सुनी
किशनगंज. बिजलीविभाग की ओर से आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए रानीबड़ौद जीएसएस पर बिजली चौपाल एईएन दिनेश मीणा की अध्यक्षता में लगाई गई। इसमें आसपास के गांवों से आए किसानों ने वर्तमान समय में रबी फसलों के सीजन को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली थ्री फेज की बिजली बगैर किसी ट्रिपिंग के देने की मांग की। कई उपभोक्ताओं ने बिलों में रही त्रुटियों को दूर कराने मीटर बदलवाने के लिए भी आवेदन किए। इस दौरान जेएईन पंकज कुमार, एक्सईएन बहादुरसिंह सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौज्ूद थे।