क्लब ने बांटे गर्म कपड़े
किशनगंज|रोटरी क्लबकोटा साउथ की ओर से शुक्रवार को मिसाई के शिक्षा कर्मी स्कूल में बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान 32 बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। रोटरी कल्ब के एनएल गुरु ने कहा की अभी प्रथम चरण में मिसाई में ही बच्चों को गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं। अन्य स्कूलों में भी गर्म कपड़े दिए जाएंगे। इस दौरान बीईईओ सीताराम मीणा, प्रमोद राठौर, हेमंत मावरी सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद था।