पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान से बच सकती हैं कई जानें

रक्तदान से बच सकती हैं कई जानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलालोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में ब्लॉक की लोक शिक्षा समिति की ओर से पंचायत समिति सभागार में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह 9 बजे से ही युवाओं ने उत्साह के साथ शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान कुल 81 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में विधायक ललित मीणा ने कहा कि रक्तदान करने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। वर्तमान मे थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए प्रतिदिन खून की आवश्यता होती है। जिनकी पूर्ति के लिए परिजन भटकते रहते हैं। प्रधान प्रेमबाई नागर ने कहा की रक्तदान करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने इस तरह के आयोजन सभी को करने को कहा ताकि लोगों को रक्तदान का महत्व पता चल सके। शिविर मे नरेगा संघ, शिक्षा कर्मी, शिक्षकों ने भी रक्तदान किया। शिविर मे 81 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान शिविर मे बार ब्लड बैंक से आए डाॅ.सुमित परूथी, विनोद साहु, अनिल नागर, सुरेंद्र जांगिड़, त्रिलोक नरवाल का भी सहयोग रहा। इस दौरान एसडीएम अशोक पुरुषवानी, विकास अधिकारी दिवाकर मीणा, बीईओ सीताराम मीणा भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर, लोक शिक्षा समिति के प्रभारी महेशकुमार नागरश् रोटरी कलब कोटा साउथ के एलएल गुरु ने भी समारोह के दौरान रक्त देने वालों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर मे रोटरी क्लब कोटा साउथ का भी सहयोग रहा।

इन्होंनेकिया रक्तदान

रक्तदानशिविर में बीडीओ दिवाकर मीणा, एबीईओ गंगाप्रसाद मीणा, हेमंत मावरी, देवेंद्र यदुवंशी, अनीता नागर, रेखा, सुरेंद्र सुमन, महेश नागर, बनवारी मालव, महेंद्र कुमावत, मोहित चतुर्वेदी, शोकत अली, हमीद अंसारी, पुष्प्पशंकर कुशवाह, गुलाबचंद्र नागर, सुभाष कश्यप, लोकेश नागर, बद्रीलाल प्रजापति, महावीर, सरफराज पठान, शकील मोहम्मद, लोकेंद्र सिंह, जितेंद्र नागर, पवन शर्मा, रवि नागर समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।

किशनगंज. रक्तदान शिविर में रक्तदान करते कर्मचारी।