पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामसेवक संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ग्रामसेवक संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज|पंचायत समितिमें ग्रामसेवक संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने संघ की समस्याओं पर विचार करते हुए इनके समाधान के लिए जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। इस दौरान संघ की ओर से बीडीओ दिवाकर मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्रामसेवकों को तीन माह से नहीं मिल रहे मानदेय को लेकर जल्द मानदेय दिलवाने, तीन साल से अटके टीए बिलों का जल्द भुगतान करवाने एक ग्रामसवेक को एक ही पंचायत की जिम्मेदारी देने की मांग की गई। समस्याओं का समाधान जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। बैठक में कन्हैयालाल सुमन, लव कुमार, बालमंकंद कोली, जगदीश सहरिया, रवि माथुर, मदनलाल सुमन, सोमदत्त भार्गव, विष्णुप्रसाद गोठानिया, लक्ष्मीचंद्र सुमन समेत कई ग्रामसेवक मौजूद थे।