विधायक मेघवाल ने मेले का किया उद्घाटन
क्षेत्रभर में प्रसिद्ध मायथा भैरूजी के मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामपाल मेघवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज शाहाबाद विधायक ललित मीणा ने की। इस मौंके पर भैंसड़ा ग्राम पंचायत सरपंच मीना मीणा ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान विधायक मेघवाल ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति का प्रतिक है। सरपंच मनीष मीणा ने बताया कि हर साल माह के महिने की सप्तमी को कई सालों से ही मायथा भैरूजी पर मेला लगाया जाता है। इसमें कई श्रृद्धालु भैरव बाबा के दर्शन के लिए आते है। मेले में प्रथम दिन में अच्छी खासी भीड़ रही। अच्छी ग्राहकी होने से दूर दराज से आए दूकानदारों के चेहरे खिल उठे। सरपंच ने बताया कि मेले में यातायात व्यवस्था को लेकर पार्किंग की सुविधा भी गई है।
16को होगा मेले का समापन
क्षेत्रभरमें प्रसिद्ध चौथ्या मायथा का वैसे तो एक सप्ताह तक चलता है, लेकिन मेले में श्रृद्धालुओं का आगमन तीन दिन तक ही रहता है। सचिव श्यामसुन्दर ने बताया कि मेले का समापन 16 को होगा।