पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशनगंज मंडल से 101 यूनिट रक्त देंगे भाजपाई

किशनगंज मंडल से 101 यूनिट रक्त देंगे भाजपाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के समीप स्थित भारत माता कॉलेज में शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री जल संरक्षण को लेकर गंभीर है। ऐसे में ब्लाॅक में जल स्वावलंबन योजना के तहत गांवों में जल को सहेजने के लिए चलाए जा रहे कार्यों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को भी समय निकालकर श्रमदान करना चाहिए, ताकि कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने सभी को 21 फरवरी को पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह कौशल के जन्म दिवस पर किए जाने वाले रक्तदान शिविर में पदाधिकारियों से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया। साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। विधायक ललित मीणा ने भी जल स्वावलंबन योजना रक्तदान शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आग्रह किया। बैठक में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की नसीहत की।

इस दौरान दिवंगत रघुवीर सिंह कौशल के जन्मदिवस पर लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर में मंडल से 101 यूनिट रक्त देने का लक्ष्य रखा गया। बैठक को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक, मंडल प्रभारी राधेश्याम सिसोदीया, जिला महामंत्री नाथूलाल नागर ने भी संबोधित किया। बैठक में मंडल महामंत्री मुकेश गुरदिया, देवेंद्र सिंघल, रामबिलास सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...