खैरूना के डीलर करेंगे राशन सामग्री वितरण
किशनगंज| जिलारसद विभाग की ओर से लंबे समय से कांकड़दा में राशन सामाग्री वितरण के लिए लगा रखे सकरावदा के राशन डीलर रामकरण सहरिया को हटाकर खैरूना के डीलर हंसराज मीणा को राशन सामाग्री वितरण की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम अशोक पुरुसवानी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा को जनसुनवाई के दौरान कांकड़दा के ग्रामीणों ने रामकरण को हटाकर अन्य डीलर को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की थी। इसके बाद मौके पर ही मंत्री ने डीएसओ को अन्य राशन डीलर लगाने के आदेश दिए थे।