असुविधाओं के चलते नहीं रहे बच्चे
किशनगंज| राज्यसरकार की आेर से कुपोषण को रोकने के लिए गांवों में खोले गए आंगनबाड़ी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते बच्चे नहीं रहे हैं। इससे बच्चों को केंद्रों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को बिलासगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र पर ऐसा ही मामला सामने आया। यहां कुल 40 बच्चों का नामाकंन है, लेकिन मौके पर 10 ही बच्चे मिले। उन बच्चों को भी सहायिका घर-घर जाकर लेकर आती है। बच्चों को समय पर पोषाहार भी नहीं मिल पाता। वही केंद्र पर ठीक तरीके से साफ-सफाई भी नहीं थी। ऐसे में बच्चों की प्रांरभिक शिक्षा कुपोषण से मुक्ति के लिए खोले गए आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं है।