जीएसएस का लोकार्पण सड़क का भूमिपूजन आज
किशनगंज| सदाफलमें लगभग डेढ़ लाख की लागत से बनाए 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण गुरुवार को होगा। जीएसएस को जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल वर्मा सुबह 11 बजे जनता को समर्पित करेंगे। एईएन दिनेश मीणा ने बताया कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक ललित मीणा जिला प्रमुख नंदलाल सुमन होंगे। इस दौरान गरड़ा से जेसवां तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन भी करेंगे। इससे पहले प्रभारी मंत्री जल स्वावलंबन के तहत छीनोद के पीपल्दाकलां में श्रमदान भी करेंगे। शाम को किशनगंज में जनसुनवाई करेंगे।