काम कहीं और भुगतान शिक्षा विभाग से उठा रहे हैं जनाब
जलग्रहण विभाग के इंजीनियरों के अभाव में हो रहा कार्य प्रभावित
किशनगंज| पंचायतसमिति प्रधान सेवाराम मीणा ने मंगलवार को कस्बे में विभिन्न सरकारी कार्यालयों छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहा पढ़ने वाले बच्चों से जानकारी ली तो वार्डन को भी बच्चों की सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा गया।
प्रधान मीणा ने डांडे स्थित आवासीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर बालिकाओं से चर्चा कर सहरिया परियोजना के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं वार्डन को राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं देने के निर्देश दिए। प्रधान मीणा ने तेजाजी के डांडे पर स्थित प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए संस्था प्रधान को नामांकित बच्चों को घर-घर जाकर बुलाने और समय पर बच्चों को पोषाहार देने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वशिक्षा विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर कार्यरत कर्मचारी कृष्णमोहन पांडे अनुपस्ति मिला। जबकि पांडे को शिक्षा विभाग की ओर से ही भुगतान मिलता है। जब उन्होंने यहां मौजूद अन्य कार्मिकों से जानकारी ली तो उनका कहना था कि वह कई दिनों से नहीं रहे तैं। चार-पांच दिन में हस्ताक्षर करने के लिए आते हैं।
प्रधान ने कहा कि पांडे को शिक्षा विभाग से भुगतान मिलता है, लेकिन पांडे पंचायत समिति, सहरिया परियोजना समेत अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। कई दिनों से पांडे पंचायत समिति में भी नहीं आए हैं। प्रधान मीणा ने फोन पर पांडे से संपर्क भी किया, लेकिन फोन बंद था। इस पर उन्होंने कहा कि पांडे को जब सर्वशिक्षा अभियान से भुगतान मिल रहा है तो उन्हें अन्य विभागों में ना जाकर सर्वशिक्षा अभियान का ही काम-काज देखना चाहिए। पांडे पंचायत समिति में सालों से मेजरमेंट का काम देखने के साथ सहरिया परियोजना, रमसा, सर्वशिक्षा विभाग का काम भी देखते हैं। प्रधान मीणा ने जानकारी लेने के बाद जिला परिषद सीईओ को मामले से अवगत कराने की बात कही। मीणा ने अंत में कस्तूरबा आवासीय स्कूल का भी निरीक्षण कर यहां छात्राओं से उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मीणा के साथ पंचायत समिति सदस्य आरती नायक, संजय नायक भी थे।
वहीं जेईएन केके पांडे ने बताया कि कलेक्टर सीईओ के आदेश पर सहिरया परियोजना का रमसा का भी काम देख रहे हैं। इसलिए प्रधान के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को शाहााबद क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सके।