पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ दिन बाद भी प्रशासन ने नहीं ली मृतक के परिजनों की सुध

आठ दिन बाद भी प्रशासन ने नहीं ली मृतक के परिजनों की सुध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंवरगढ़| भंवरगढ़थानांतर्गत 5 फरवरी को करवरीकलां से हथियादह रोड पर मनरेगा के अन्तर्गत कार्य करते हुए सूरजमल पुत्र रामनाथ गुर्जर (50) की मौत हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भंवरगढ़ थाने में दर्ज करवा दी गई थी।

मृतक सूरजमल गुर्जर को आठ से अधिक दिन गुजर जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को कोई भी सहायता उपलब्ध नहीं करवाई गई है। जबकि मानरेगा में काम करते हुए मृतक 70 दिन से अधिक कार्य कर चुका था और मनरेगा कार्य के दौरान ही मृत्यु हुई थी। मृतक की प|ि रामजानकी बाई ने बताया कि घर में कमाने वाले मृतक के अलावा कोई नहीं है। मृतक के तीन पुत्रियां तीन पुत्र है उनमें से एक पुत्र विकलांग है। मृतक अंत्योदय बीपीएल की श्रेणी में है। जमीन के नाम पर कुछ भी नहीं है। मृतक के परिजनों की सुध तो प्रशासनिक अधिकारी ले रहे हैं और ही मनरेगा के अधिकारी इनके घर पहुंच रहे हैं। अगर यहीं घटना किसी सहरिया परिवार साथ हो जाती तो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक सासंद भी तुरंत वहां पहुंच जाते। ग्रामीणों ने अधिकारियों प्रशासन से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। सरपंच उमेश तिवारी ने बताया कि सूरजमल की मौत मानरेगा में कार्य करते हुए हुई थीं। जिसकी सूचना पंचायत समिति किशनगंज को भिजवा दी गई है। पंचायत प्रशासन की ओर से सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी।

किसानसंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: उधर,जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश मीणा ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मृतक सूरजमल के परिजनों को उचित सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीणा के साथ जिला प्रवक्ता जोधराज मीणा, तुलसीराम बसवाल, सोभागमल गुर्जर, हरिमोहन, नरेश बागड़ी, रामदयाल आदि साथ थे।

खबरें और भी हैं...