पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय दान करें तो योजना हो सार्थक

समय दान करें तो योजना हो सार्थक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना में सबका सहयोग जरूरी है। इसमें ग्रामीणों का सहयोग भी मिलना चाहिए। हर व्यक्ति इस योजना के तहत चल रहे कार्यों में एक दिन का समय दान करें।

इससे जल संरक्षण के कार्य जल्द पूरे हो सकेंगे। यह बात नवांगतुक कलेक्टर डॉ. सत्यपालसिंह ने रविवार को क्षेत्र के गांवों के दौरे के दौरान कही। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने ब्लाॅक के कई गांवों का दौरा कर कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों के अभाव अभियोग भी सुने। कलेक्टर सिंह सबसे पहले छीनोद पंचायत के पीपल्दा गांव में जल स्वावलबंन योजना के तहत चल रहे एनिकट के कार्य को देखने पहुंचे।

उन्होंने लोगों से कार्य स्थल पर आकर प्रतिदिन श्रमदान करने का आग्रह किया। ताकि जल को सहेजने के लिए आमजन का भी सहयोग मिल सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के इंजीनियर्स को कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्रों की देखी स्थिति

कलेक्टरने आंगनबाड़ी मां-बाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कर कार्यकर्ता को सहरिया परिवारों को समय-समय पर आयरन की गोलियां वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि जल स्वावलंबन योजना के तहत चल रहे कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें। सप्ताह में एक दिन कार्यस्थल पर श्रमदान भी करें। इस दौरान एसडीएम अशोक पुरुसवानी, जलग्रहण जेईएन सत्यनारायण मेघवाल, जेटीए अजहरउद्दीन, सचिव रामलाल प्रजापति, धनराज सहरिया भी मौजूद थे।

एकदिन का दिया मानदेय

ब्लाॅकमें जल स्वावलंबन योजना के तहत चल रहे कार्यों में आर्थिक सहयोग के लिए ब्लाॅक के सभी पटवारियों ग्रामसेवकों ने एक दिन का मानदेय दिया है। साथ ही कस्बे के समीप चल रहे साईंनाथ थ्रेशर की अोर से भी 11 हजार का सहयोग दिया गया है। एसडीएम पुरुसवानी ने बताया कि अब तक 21 हजार रुपए एकत्रित हुए हैं। आगे भी लोगों से सहयोग लिया जा रहा है।

क्लोजर की गुणवत्ता का रखा जाए ध्यान

कलेक्टरसिंह ने उम्मेदपुरा में वन विभाग की ओर से बनाए जा रहे क्लोजर का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही। पंचायत राज विभाग की ओर से यहीं पर मनरेगा के तहत चोरखाल पर चल रहे एनिकट के निर्माण में ग्रामीणों से श्रमदान करने का आग्रह किया। अिधकािरयों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल का महत्व समझते हुए इसे सहेजने में सरकार का सहयोग करना होगा। कलेक्टर सिंह ने महरावता में जल स्वावलबंन योजना के तहत चल रहे क्लोजर निर्माण और नहर के जीर्णोद्धार के कार्य देखे।

कार्यस्थल पर लगाए जाएं बोर्ड

कलेक्टरसिंह ने इकलेरा सागर में जल स्वावलंबन के तहत मवेशियों के लिए बनाई जा रही खेळ का भी निरीक्षण कर पंचायत के कर्मचारियों को जल्द कार्य को पूरा करने के लिए कहा। कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान इकलेरा डांडे पर सहरिया परिवारों से मुलाकात की। सहिरयाओं ने आवेदन करने पर भी अब तक बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने एसडीएम को मामले की जानकारी लेकर जल्द बिजली कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...