पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में स्वच्छता को लेकर दिया प्रशिक्षण

गांवों में स्वच्छता को लेकर दिया प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज | वर्ल्डविजन हेबिटेज की ओर से स्वच्छ अभियान को लेकर गरड़ा के उच्च माध्यमिक स्कूल में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विजन के सदस्यों ने ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांवों में जाकर महिलाओं को शौचालय निर्माण के जागरूक किया। साथ ही खुले में शौच जाने वाली महिलाओं को रोकने की बात कही। इस दौरान गरडा़, बकनपुरा एवं शोभागपुरा पंचायत के के तीन दर्जन से भी अधिक गांवों के लोगों के साथ 10 स्कूलाें के विद्यार्थियों दो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। बाद में सभी को गांवों में स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान वर्ल्ड विजन के राजू पीटर, काे-ऑर्डिनेटर नरेश माधानी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...