- Hindi News
- निरीक्षण में मिली खामियां संस्था प्रधानों को चेताया
निरीक्षण में मिली खामियां संस्था प्रधानों को चेताया
किशनगंज| एसडीएमअशोक पुरुसवानी ने मंगलवार को ब्लॉक के कई सरकारी स्कुलों का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर संस्था प्रधानों को सुधार करने के निर्देश दिए। पुरुषवानी ने मंगलवार को सिमलोद पंचायत के मोयदा के प्राथमिक शिक्षा कर्मी स्कूल को देखा। इस मौके पर 50 बच्चों के नामांकन थे। स्कूल में 11 बच्चे ही उपस्थित थे। पढ़ने वाले बच्चों में शिक्षा का स्तर न्यूनतम पाए जाने पर शिक्षा का स्तर सुधारने के भी कहा गया। दो शिक्षकों के स्टॉफ मंे शिक्षक गोपाललाल अवकाश पर होने से मौजूद नही मिला, जबकि प्रेमनारायण ही वहां पर उपस्थित था।